फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं की सीधे अधिकारियों से कर सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
काम की खबरसिकंदराबाद। अब उद्यमी व अन्य व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की सीधे अधिकारियों से शिकायत कर सकेंगे। जिसके लिए यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्र में क्यूआर कोड लगवा रहा है। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही विभाग के अधिकारियों की पूरी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रबंधक सिविल यूपीसीडा एनके जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर निर्माण कार्य को करने वाले ठेकेदार के मोबाइल नंबर समेत पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उद्यमी के अलावा क्षेत्र से जुड़े लोग क्यूआर कोड के माध्यम से अधिकारियों के नंबर की जानकारी कर सीधे शिकायत कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में छोटी, बड़ी करीब 400 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। जिनमें करीब 40 हजार लोग कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें