फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जब-जब होई धरम की हानी...

विज्ञापन
अहार क्षेत्र में भागवत कथा सुनाते कथा व्यास। संवाद
विज्ञापन
अहार। रुक्मिणी बल्लभ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय परिसर में चल रहे कथा महोत्सव में सोमवार को रामावतार और कृष्ण अवतार की कथा सुनाई। कहा कि जब-जब होई धरम की हानी, बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी। तब-तब धरि प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा में श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बताया कि भगवान को जब अपने भक्तों की गोद में खेलने की इच्छा होती है, तब अपने स्पर्श से भक्तों को सुख देने के लिए भगवान अपना धाम छोड़कर पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम अवतार का मुख्य कारण अपने भक्तों को सुख देना है। इस दौरान महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनोद पाठक व दिनेश शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें