फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। परिषद ने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं का डेटा 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 700 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 800 रुपये शुल्क जमा करेंगे।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक अर्हता के साक्ष्याें सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नगद जमा करना होगा। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन अपलोड कराएं।
विज्ञापन

समय पर कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये हैं परीक्षा का निर्धारित कार्यक्रम
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथि : पांच अगस्त
- कोषागार चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त
- छात्र-छात्राओं का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि : 16 अगस्त
- 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन और पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 16 अगस्त
- विलंब शुल्क के साथ शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि : 20 अगस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें