फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जाने कब कोई बूढ़ा आसाराम हो जाए’

Wed, 06 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
numaish - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में मंगलवार की रात ‘ऑल इंडिया महफिल-ए-मुशायरा’ में शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया। शायरा शाइस्ता सना ने ‘अब लड़कियां बुजुर्गों के पैर छूने से डरती हैं, जाने कब कोई बूढ़ा आसाराम हो जाए’ सुनाकर दर्शकोें ेकी तालिया बटोरी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत रात्रि करीब 11 बजे कैबिनेट मंत्री शहिद मंजूर ने की। साजिद हसनपुरी ने नूर ए नात सुनाकर मुशायरे का आगाज किया। अरकम हसनपुरी 15 वर्षीय शायर ने ‘ये ना पूछोें क्या कर रही है, हर दवा मौज्जा कर रही है, खोलकर आंख जो देखा, मां ओढ़नी से हवा कर रही है’ कलाम सुनाया तो महफिल तालियों से सज गई।

सलीम अमरोहवी ,दिल्ली से आए राजीव व्यास ,शायरा निकहत अमरोहवी , वारिस वारसी , शायर जुनून ,  अलीगढ़ से आईं शायरा मुमताज नसीम, अली बराबंकवी , मुजफ्फरनगर से आए अशोक साहिल, खुर्शीद हैदर, खालिद आजमी , आगा सरोज, अल्ताफ जिया , इमरान प्रतापगढ़ी नेकलाम पढ़े।संचालन नदीम ने किया। संयोजक बदरुल इस्लाम, सह संयोजक हाजी अख्तर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें