फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात में से सिर्फ दो तहसीलों में शुरू हुई गेहूं खरीद

Thu, 07 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गेंहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद की सात में से पांच तहसीलों में बृहस्पतिवार को भी गेहूं खरीद शुरू नहीं हुई। हालांकि डीएम की सख्ती का असर बुलंदशहर एवं शिकारपुर तहसील क्षेत्र में जरूर दिखा। यहां क्रय केंद्रों पर 15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई। सवाल यह है कि खरीद की ऐसी सुस्त रफ्तार से लक्ष्य कैसे प्राप्त होगा।
विज्ञापन


जनपद में इस बार 1.53 लाख एमटी गेहूं की खरीद होनी है। इसके लिए प्रशासन ने 88 क्रय केंद्रों का गठन किया है। अफसरों की हीलाहवाली के चलते अभी भी 60 फीसदी क्रय केंद्र वजूद में नहीं आए हैं। यही कारण है कि अनूपशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना और डिबाई में रत्ती बराबर गेहूं की खरीद नही हो पाई है।

वहीं, बुलंदशहर में एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव की दखल के बाद गेहूं खरीद शुरू  हुई। बुलंदशहर अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मात्र नौ एमटी गेहूं खरीदा गया, जबकि शिकारपुर मंडी में छह एमटी गेहूं की खरीद की हुई। कुल मिलाकर दोनों तहसीलों में खाद्य निगम के केंद्रों पर मशीनरी ने 15 एमटी गेहूं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें