फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन और रहेगा कोहरे - शीतलहर का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन और रहेगा कोहरे - शीतलहर का कहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोहरे और शीतलहर से अभी पांच दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। फरवरी की शुरुआत से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 70 फीसदी और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रोजाना की तरह सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। करीब दस बजे से कोहरा कम होने लगा। दोपहर के समय धूप निकली, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि अभी आगामी पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर दिशा से ठंडी हवा चलने के कारण कोहरे का असर भी बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति बढ़ने की भी संभावना बन रही है। ऐसे में अभी ठंड और कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें