फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर पानी, शौचालय व अन्य सुविधाएं जरूरी : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने शनिवार देर शाम जिला पूर्ति विभाग और पंप संचालकों की बैठक ली। एडीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पानी, शौचालय व अन्य जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। इनके सूचक बोर्ड लगाए जाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी की भी अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसओ अभय सिंह ने बताया कि जिले में 175 पेट्रोलपंप के अलावा 90 गैस एजेंसी हैं। 14 सीएनजी पंप हैं। एडीएम प्रशासन की ओर से पंप व गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर पंप पर आम जनमानस के लिए आवश्यक जन उपयोगी सुविधाएं जैसे पीने का स्वच्छ जल, प्राथमिक उपचार के लिए किट व जरूरी दवाएं आदि आवश्यक रूप से रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पंपों की चेकिंग को लेकर सवाल उठे तो डीएसओ ने बताया कि ऑयल कंपनी के अधिकारी बुलाने पर भी उपस्थित नहीं हो रहे। इससे जांच नहीं हो पाती है।
इस दौरान जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन को कांवड़ यात्रा के दौरान पेट्रो पदार्थ व गैस सिलेंडर के अलावा सीएनजी भरे वाहनों को सड़क किनारे न खड़ा करने की भी बात कहीं गई। तो दूसरी ओर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक कंपनी के विक्रय अधिकारी पर ,अग्निशमन विभाग व पुलिस विभाग पर पेट्रोल पंप संचालकों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर एडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एआरओ सुशील यादव और राजेश सोनी समेत जिला पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष मुनेश शर्मा, महामंत्री विनय शर्मा, जिला गैस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें