फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पत्नी, बेटे और दामाद ने करवाई थी गजेंद्र की हत्या

विज्ञापन
ककोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्यारोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में हुई गजेंद्र सिंह की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। गजेंद्र की हत्या उसके ही बेटों और दामाद और पत्नी ने मिलकर कराई थी। दामाद आर्मी में पुणे महाराष्ट्र में तैनात है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल दो डंडे, तीन मोबाइल और दो बाइक बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया कि गजेंद्र के एक महिला से अवैध संबंध थे और वह शादी करके संपत्ति महिला के नाम करना चाहता था। इसलिए पत्नी, बेटों और दामाद ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 11 जुलाई की रात थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी गजेंद्र सिंह का शव गांव के जंगल में मिला था। गजेंद्र सिंह के बेटे अरुण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद थाना पुलिस और स्वाट टीम घटना के राजफाश में जुटी। स्वाट टीम मोबाइलों की लोकेशन और मोबाइल काल डिटेल के आधार पर घटना को सुलझाती चली गई। इस हत्याकांड को गजेंद्र के दोनों बेटे, पत्नी और दामाद ने मिलकर अंजाम दिया था।
एसपी सिटी ने बताया कि गजेंद्र सिंह के एक महिला से अवैध संबंध थे और वह महिला से शादी करके अपनी संपत्ति महिला के नाम करना चाहता था। इसकी जानकारी गजेंद्र सिंह की पत्नी और उसके दोनों बेटों को हो गई। इसके बाद गजेंद्र के बेटे संजू और अरुण ने अपने बहनोई हरियाणा के राजूपुर पलवल निवासी प्रेमपाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। प्रेमपाल भारतीय सेना में पुणे महाराष्ट्र में तैनात है। गजेंद्र सिंह की हत्या के लिए दामाद फौजी प्रेमपाल ने अपने भाई कपिल को और एक अन्य युवक को भेजा। कपिल और अन्य व्यक्ति गजेंद्र के बेटे संजू से आकर मिले और रात में खेत पर सो रहे गजेंद्र सिंह के पास पहुंचे।
विज्ञापन

तीनों ने मिलकर सिर पर डंडे बरसाकर गजेंद्र सिंह की हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। रविवार को स्वाट टीम और ककोड़ पुलिस ने मौत के घाट उतारे गए गजेंद्र सिंह के बेटे संजू व अरुण और दामाद के भाई कपिल सिंह निवासी राजूपुर थाना चांदहट जनपद पलवल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। गजेंद्र की पत्नी और दामाद प्रेमपाल को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें