फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सभासदों के विरोध के चलते नहीं बढ़ेगा जलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। जलकर 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने के प्रस्ताव पर सभासदों ने किया विरोध, इसके चलते इस बार भी जलकर बढ़ाने के प्रस्ताव को सहमति नहीं मिल सकी। साथ ही शासनादेश के हवाला देते हुए स्थाई सफाई कर्मचारियों को रविवार के अवकाश पर सहमति दी गई। मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों ने इस बार भी गोपनीय तरीके से बैठक कराने का प्रयास किया, लेकिन सूचना लीक हो गई। इस दौरान आयोजित बैठक में सबसे पहले पिछली बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि की गई। इसके बाद शहर में जलकर 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने के प्रस्ताव का सभासदों ने विरोध किया। सभासदों के विरोध के चलते इस बार भी जलकर बढ़ाने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। सभासद राहुल शर्मा, सिराज अहमद, साहिल अग्रवाल, राजेश गौड़ ने कहा कि जब तक लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा नहीं दी जाती है तब तक जलकर बढ़ाना उचित नहीं है। इसके साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में देरी के चलते विधायक सीपी सिंह ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। साथ ही ईओ को निर्देश दिए कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नियमों को सरल किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक के दौरान रविवार को स्थाई सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने को लेकर सभासदों ने अपनी सहमति दी। इसके चलते अब रविवार को स्थाई सफाई कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान केवल अस्थाई कर्मचारियों के हाथों में ही शहर की सफाई व्यवस्था होगी। इसके अलावा शहर में नए बने मकानों पर कर लगाने के लिए भी चर्चा की गई। ईओ रेनू यादव ने बताया कि बोर्ड बैठक में सभासदों की सहमति मिलने के बाद विभिन्न सड़कों और नालियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें