खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के आबदानगर के आम के बागोंं में मंगलवार सुबह चौकीदार का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। वहीं परिजन और परीचित लोगों से पूछताछ के बाद आत्महत्या की घटना के आधार पर जांच की जा रही है।
खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि छतारी के बान गांव निवासी कप्तान सिंह (40) खुर्जा की एक पॉटरी में चौकीदार का कार्य करता था। हाल फिलहाल में वह आबदानगर में अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ पर लगे हुए फंदे से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था, इसके चलते रोजाना झगड़ा करता था। सोमवार शाम को भी घर में झगड़ा करके बाहर चला गया था।