फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फार्म नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने डाकघर में किया हंगामा

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्थित डाकघर पर आधार कार्ड अपडेट के लिए जमा ग्रामीणों की भीड़ - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित डाकघर पर मंगलवार को आधार कार्ड के केवाईसी के लिए आए लोगों ने फार्म नहीं मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने डाककर्मी पर सुनवाई नहीं करने और डाककर्मी ने ग्रामीणों पर अभद्रता का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराया।
विज्ञापन


डाककर्मी सोनू ने बताया कि डाकघर पर मंगलवार सुबह आधार कार्ड अपडेट करने, केवाईसी अपडेट करने और अन्य संशोधन का कार्य चल रहा था। सुबह करीब नौ बजे से ही फार्म लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद जब डाकघर को खोला गया तो एक साथ ग्रामीण अंदर आ गए और फार्म लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।

15 मिनट में ही करीब 400 फार्म बंट गए। इसके बाद कुछ ग्रामीणों को फार्म नहीं मिल सके तो उनको अगली बार आने को बोल दिया गया। इस बात पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी परवेश ने बताया कि पिछले 15 दिन से डाक घर के चक्कर काट रही हैं लेकिन अभी तक आधार कार्ड की केवाईसी अपडेट नहीं हो सकी। इसी बात का विरोध किया तो डाककर्मी अभद्रता करने लगे। डाककर्मी अपनी मनमानी से फार्म बांटते हैं, इसकी कोई सूचना भी नहीं दी जाती है। हंगामे के दौरान डाककर्मियों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने बताया कि जंक्शन रोड स्थित डाकघर में कुछ लोगों ने हंगामा किया था, जिसकी सूचना पर पर पुलिस गई थी। ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया। इसमें कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें