फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। गांव मूढीबकापुर में नलकूप पर करंट से किसान की मौत मामले को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों और परिजनों ने औरंगाबाद थाने में हंगामा किया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा मुआवजे की मांग की।

गांव मूढ़ीबकापुर निवासी किसान सोनवीर सिंह की मंगलवार शाम नलकूप में बिजली के तार लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। कुएं की गहराई लगभग 30 फीट है। समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में मृतक पक्ष के लोग अन्य ग्रामीणों के साथ एकत्रित होकर थाना औरंगाबाद पर पहुंचे। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा थाने में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की पत्नी समंतरा देवी ने औरंगाबाद थाने में ऊर्जा निगम के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें