फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल बांटने गए लेखपाल का घेराव

Fri, 25 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए गरीब ग्रामीणों को कंबल बांटने गए लेखपाल मुसीबत में घिर गए। कम कंबल लेकर पहुंचे लेखपाल का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया।
विज्ञापन


घंटों तक लेखपाल को बंधक बनाए रखा। ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शंात किया गया। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत एसडीएम से करने की बात कही है।

क्षेत्र के गांव खानपुर में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को कंबल वितरण करने की मुनादी की गई। कंबल वितरण की बात सुनकर सैकड़ों की संख्या में गरीब ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन


जब लेखपाल पन्नालाल गांव पहुंचे तो उनके पास महज 18 कंबल ही थे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देख लेखपाल को पसीने आ गए। उन्होंने जब 18 ग्रामीणों को कंबल बांटे और निकलने लगे तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए।

ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेखपाल को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और घंटों तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद ग्राम प्रधान और उनके पति वहां पहुंच गए।

ग्राम प्रधान पति ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद लेखपाल गांव से निकल पाए। वहीं ग्राम प्रधान पति यतेन्द्र का कहना है कि काफी कम संख्या में कंबल का वितरण किया गया है। इसकी शिकायत एसडीएम से की जाएगी।

उंचागाव और बीबीनगर में 400 कंबल वितरित
सर्दी के चलते प्रशासन ने उंटागाव और बीबीनगर में 400 कंबल बंटवाए। बीबनगर के स्वतंत्र भारत इंटर कालिज के मैदान में क्षेत्रीय विधायक दिलनवाज खान, उपजिलाधिकारी स्याना हरिशंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी गुलावठी हिमांशु गौरव ने संयुक्त रूप से 200 कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


ऊँचागांव में ब्लॉक पर एसडीएम स्याना हरि शंकर एवं तहसीलदार इदरीश अहमद ने 200 कंबलों का वितरण किया । यहां कई महिलाएं कंबल के लिए ग्राम प्रधानों से गुहार लगातीं रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें