फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सो रहीं शिक्षिकाएं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में सो रहीं शिक्षिकाएं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के बेसिक स्कूलों में काफी प्रयास के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक स्कूल की शिक्षिकाओं के स्कूल में सोते हुए फोटो वायरल हो रहे हैं। यह स्कूल सदर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का बताया जा रहा है। आरोपी एक शिक्षिका ने कहा कि फोटो वायरल हो रहा है तो होने दो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बेसिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के साथ बच्चों को कई तरह की सुविधाएं देने के प्रयास लगातार है। बच्चे शिक्षित हो सकें और वह कामयाब बन सके। इसके लिए भी समय-समय पर शासन और विभाग की ओर से निर्देश जारी होते रहते हैं। शिक्षकों को भी जिला स्तर से समय-समय पर हिदायत दी जाती है कि वह बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन इनका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। तमाम शिक्षक अपनी मनमानी कर बच्चों को पढ़ाने की बजाय अपने काम या फिर स्कूल में सोकर बीता रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दो शिक्षिकाओं के वायरल हो रहे फोटो कब के हैं, इसका तो पता जांच के बाद ही चलेगा, लेकिन ऐसे फोटो वायरल होने पर यह जरूर साफ हो गया है कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के लिए कितने गंभीर हैं। वायरल फोटो में शामिल शिक्षिका पूनम चौधरी से जब संपर्क कर इसका कारण जानने का पता किया तो उनका कहना है कि फोटो वायरल हो रहे हैं तो होने दो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जबकि दूसरी शिक्षिका आर्शी खान बताई जा रही हैं। आर्शी खान संकुल इंचार्ज भी हैं। इतना महत्वपूर्ण पद होने के बावजूद भी स्कूल में सो कर समय बीतना भी विभाग की लापरवाही की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षिकाओं के सोने का मामला गंभीर है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षिकाओं पर विभागीय कार्रवाई होगी। किसी भी शिक्षक की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - वीके शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें