फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक कटवा रहे नौनिहालों से घास, वीडियो वायरल

विज्ञापन
कपसाई महमूदपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में घास काटते बच्चे - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अध्यापक कटवा रहे नौनिहालों से घास, वीडियो वायरल
विज्ञापन

ऊंचागांव। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सुधार नहीं हो रहा है। शिक्षकों के आए दिन कारनामे उजागर हो रहे हैं। अब क्षेत्र के गांव कपसाई स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षक नौनिहालों से घास कटवा रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बीएसए ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव कपसाई महमूदपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल का शुक्रवार को बच्चों से घास कटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से शिक्षा विभाग अंजान बना हुआ है। अध्यापकों द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवाने, घास कटवाने के मामले पहले भी प्रकाश में आते रहे। जहां सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है। वहीं शिक्षा विभाग अपनी आदतों से बाज आने को तैयार ही नहीं है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और संबंधित अध्यापकों पर कार्रवाई भी हुई है। बावजूद इसके शिक्षकों में सुधार नहीं दिख रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्र के एबीएसए को जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें