फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वाल्मीकि समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
गुलावठी में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते वाल्मीकि समाज के लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गुलावठी। नगर में वाल्मीकि समाज ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया है। मुख्य अतिथि जगतपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। इसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन

अगर आप किसी को दिखाने के लिए पढ़ रहे हैं तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हैं। पढ़ना कभी बंद न करें, क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। कार्यक्रम संयोजक राजा दयाल प्रधान रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य ज्ञान और कौशल प्राप्त करना है जो व्यक्तियों को उत्पादक और सार्थक जीवन जीने के लिए तैयार करता है।
मुख्य अतिथियों सहित अन्य समाज के लोगों ने मेधावियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुंदर हांडा, प्रशांत मंगवाने, रोबिन सिंह, अमित बिलाल, संजय बी लाल व दिलीप चड्डा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें