फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नए भवन में छत से टपकने लगा पानी, दीवार पर आई सीलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में एक सप्ताह पूर्व इमरजेंसी सेवा शुरू हुई। ओपीडी से पूर्व भवन की छत से पानी टपकने, दीवार पर सीलन, टाइल टूटने समेत अन्य खामियां मिलने लगी हैं। कार्यवाहक प्राचार्य ने समस्या मिलने पर कार्यदायी संस्था को अवगत करा समाधान की बात कही है।
विज्ञापन


सदर तहसील के पास और जिला चिकित्सालय परिसर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का 236.21 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया गया। शुरुआत में इमरजेंसी में एसी चालू न होने, स्टाफ के लिए आरओ न लगा होने की समस्या सामने आई। अभी भवन पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ कि दीवार पर लगी टाइल छुटकर गिरने लगी है। शौचालय में पूरी तरह से सीट भी नहीं लगी है। इसके अलावा अन्य खामियां भी मिल रही हैं। इसको लेकर कार्यवाहक प्राचार्य ने निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवगत कराया है।



कोट

जो भी खामियां है उन सभी को जल्द सही करवाने के लिए कार्यदायी संस्था को अवगत करा दिया गया है। - डॉ. संजय मिश्रा, कार्यवाहक प्राचार्य कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें