फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वेलेंटाइन वीक आज से, रोज-डे पर होगा गुलाब से प्यार का इजहार

विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर रखे गिफ्ट पसंद करती युवती। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत शुक्रवार को रोज-डे से होगी। वेलेंटाइन वीक को प्यार के इजहार का खूबसूरत मौका माना जाता है। युवाओं को बेसब्री से इसका इंतजार रहता है। बाजार और रेस्टोरेंट भी इसके लिए तैयार हैं। अधिकांश युवा, नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार करेंगे।
विज्ञापन

वेलेंटाइन वीक में प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब के अलावा टेडी, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट भी देंगे। इसके लिए नगर समेत जिलेभर के बाजारों में गिफ्ट की दुकानें सज गई हैं। साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों ने भी तैयारी की है। बाजारों में गिफ्ट की दुकानों पर सजावटी सामान के अलावा केक, कुकीज, पेस्ट्री, चॉकलेट के उपहार उपलब्ध हैं। रेस्टोरेंट संचालक मोहित गर्ग ने बताया कि वेलेंटाइन वीक पर खास डिश तैयार करने की योजना है। साथ ही कपल के लिए विशेष ऑफर भी दिए जाएंगे।
मोबाइल विक्रेता पवन अग्रवाल ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के लिए कई प्रेमी युगलों ने बुकिंग कराई हैं। जो सप्ताह में किसी भी दिन गिफ्ट करेंगे। गिफ्ट विक्रेता रजत ने बताया कि युवाओं की पसंद को देखते हुए आकर्षक गिफ्ट मौजूद हैं। चॉकलेट सेट, टेडी, विशेष प्रकार के फोटो फ्रेम और फूलों की अलग-अलग वैरायटी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फरवरी : रोज डे
आठ फरवरी : प्रपोज डे
नौ फरवरी : चॉकलेट डे
10 फरवरी : टेडी डे
11 फरवरी : प्रॉमिस डे
12 फरवरी : हग डे
13 फरवरी : किस डे
14 फरवरी : वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें