जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वो जयंत चौधरी की क्या सुनेगा
जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वो आपकी क्या सुनेगा। शाह ने लोगों से अपील की, कि मतदान के दिन कमल के सामने वाले बटन को इतनी तेजी से दबाएं कि जेल में बंद आजम खां को झटके लगें। जब संसद में अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए बहस हो रही थी तो सपा, बसपा समेत अन्य दलों के नेता इसका विरोध कर रहे थे। कहा जाता था कि 370 को छेड़ा तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन मोदी सरकार में कानून व्यवस्था इतनी सख्त थी कि किसी ने भी एक पत्थर फेंकने की भी हिम्मत नहीं दिखाई।
गलती की तो सचिवालय में बैठेंगे माफिया
शाह ने केंद्र और राज्य सरकार के काम गिनाए और कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी में पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पांच एक्सप्रेस-वे दिए। वहीं योगी ने प्रदेश में 14000 सड़कों का चौड़ीकरण कराया। यदि आपने गलती की तो जिन माफियाओं को योगी सरकार ने जेल में बंद कराया है वो लखनऊ सचिवालय में जाकर बैठ जाएंगे। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो जाएगी और माफिया राज कायम हो जाएगा|
2022 का चुनाव यूपी के अगले 25 साल का भविष्य तय करेगा
अनूपशहर के बाद डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि 2022 का यह चुनाव कोई साधारण नहीं है। यह यूपी के अगले 25 साल तय करेगा। मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि आपने 15 साल तक सपा-बसपा को मौका दिया, उन सरकारों ने यूपी को बहुत पिछड़ा राज्य बनाकर छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आज आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी जेल में हैं। अगर आप सपा सरकार को सत्ता में लाने की गलती करते हैं तो वे बाहर आ जाएंगे।
अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू हर चुनाव में कहते थे कि भाजपा 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा लगाती है। साथ ही वो कहा करते थे कि 'मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे।' अखिलेश बाबू, अब मोदी जी ने भव्य राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया है और निर्माण भी हो रहा है।