फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाझर में 50 एकड़ में बनेगी यूनिवर्सिटी

Thu, 30 Jun 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
झाझर में सीसीएसयू के पूर्व कुलपति डॉ. रमेश चंद्रा के चंद्रा ज्योति इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एचआरडी ट्रस्ट द्वारा यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया जाएगा। यूजीसी के परमिशन के बाद शासन ने यूनिवर्सिटी के लिए भूमि खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है। ट्रस्ट की ओर से 20 एकड़ जमीन भी खरीद ली गई है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के बनने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के द्वार तो खुलेंगे ही, साथ ही रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी स्थानीय लोगों को मिलेंगे। झाझर गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के निकट का गांव है। यह गांव जनपद की सिकंदराबाद तहसील में आता है। गौतमबुद्धनगर के निकट होने के कारण यहां शिक्षा क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं बन गई हैं।

यही कारण है कि झाझर में यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया जाएगा। डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि यूजीसी से सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद और शासन की अनुमति मिलने के बाद ट्रस्ट ने झाझर क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए 20 एकड़ भूमि खरीद ली है।
विज्ञापन


30 एकड़ जमीन अभी और खरीदी जानी है। शासन ने विवि के लिए 50 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति ट्रस्ट को दी है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में पारंपरिक कोर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स भी पढ़ाए जाएंगे। वहीं, विवि के वजूद में आने से उसके आस पास हॉस्टल, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का बाजार खुल जाएगा। इसका लाभ स्थानीय बेरोजगारों को मिलेगा।

जिले में खुलेंगे शिक्षा के द्वार
छात्र सोनू भाटी, अंकित चौधरी, त्रिभुनारायण आदि का कहना है कि जिले में विश्वविद्यालय के खुलने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्टूडेंटस को मेरठ, दिल्ली और गौतमबुद्धनगर का रूख नहीं करना पड़ेगा। स्टूडेंटस को जनपद में ही गुणवत्ता के साथ आधुनिक शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें