फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ऊंचाहार रद्द

Thu, 08 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ खुर्जा
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे के चलते जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया हैं। वहीं, ट्रेनों की रफ्तार कम होने से लोगों का सफर मुश्किल होता जा रहा है। कोहरे के कारण बुधवार को ऊंचाहर एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा सात अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चली। इसके चलते मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस बुधवार को रद्द रही। वहीं, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी 27 घंटे देरी से चलने के कारण बुधवार यानि कल अपने निर्धारित समय पर न पहुंचकर बृहस्पतिवार को आएगी।

इसके अलावा इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 12 घंटे, कालका 13 घंटे, मूरी आठ घंटे, डिब्रूगढ़ 13 घंटे और महानंदा 16 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने के कारण स्टेशन पहुंचे कई यात्री घंटों तक ठंड में ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे में सिग्नल दिखाई न देने कारण ट्रेनें देरी से चल रही है। यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। जो भी कमी है उसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

11 घंटा लेट पहुंची संगम एक्सप्रेस
कोहरे के चलते इलाहाबाद से सुबह 4.50 बजे बुलंदशहर आने  वाली संगम एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक समय लेट पहुंची। स्टेशन इंचार्ज मकबूल खां के अनुसार संगम एक्सप्रेस सुबह 4.50 बजे की बजाय बुधवार दोपहर बाद 4.30 के करीब बुलंदशहर पहुंची। जबकि खुर्जा से मेरठ और मेरठ से खुर्जा को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें