फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से सिपाही समेत दो की मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को बीबीनगर में जहां बुखार से एक सिपाही की मौत हो गई है वहीं सिकंदराबाद सीएचसी पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में दो महीने में बुखार से मरने वालों की संख्या छह हो गई। साथ ही सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन


अफसर बुखार से होने वाली मौतों के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे है। अभी तक प्रशासन की ओर से कहीं भी जांच के लिए मेडिकल टीम नहीं पहुंची है।  बीबीनगर थाने की गाड़ी पर तैनात चालक हरेंद्र सिंह की बुखार के चलते रविवार सुबह मौत हो गई। हरेंद्र सिंह को तीन दिन से बुखार की शिकायत थी।

रविवार को हालत बिगड़ने पर साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र सिंह मूल रूप से जनपद मुजफफरनगर के थाना शाहपुर के गांव काकड़ा रसूलपुर के निवासी थे। थाना प्रभारी निसार हुसैन के अनुसार हरेंद्र सिंह को तीन दिन से बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन


कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं दूसरी ओर सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी निवासी जतन सिंह पुत्र बहाल सिंह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा था।

सैकड़ों बुखार से पीड़ित
 बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कहने को तो पांच मेडिकल टीम गठित की गई हैं, लेकिन यह टीमें क्षेत्र से ज्यादा जिला मुख्यालय पर ही नजर आती हैं।गांवों में बीमार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दोनों मौतों का कारण बुखार नहीं बल्कि कुछ और है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। जिले में हालात सामान्य हैं। अस्पताल प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है। -डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें