सब कुछ ठीक रहा तो छोटू मुफलिसी में भी भूखा नहीं सोएगा। सरकार ने बेसहारा बच्चों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर दिया है। गरीब बच्चों को सरकार चाइल्ड केयर योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये मुहैया कराएगी।
बाल विकास समिति ने सरकार की ओर से हुए पत्राचार के बाद जनपद में आउट रीच और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मोबाइल टीमें गठित कर ऐसे बच्चों की तलाश शुरू करवा दी है। बुलंदशहर समेत, खुर्जा, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, अरनिया, पहासू, स्याना, डिबाई, लखावटी, औरंगाबाद, गुलावठी, अगौता आदि क्षेत्रों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
जिन परिवारों की वार्षिक आय 12000 रुपये हो उनके दो बच्चों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चोें को पात्र माना गया है।
रेलवे फाटक, रेड लाइट, होटल-ढाबा, डंपिंग ग्राउंड, निर्माण की साइट, कारखाना, फैक्ट्रियां, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन आदि।
योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्र दायरे में होंगे। गांव में अगर किसी बच्चे के भरण पोषण में संकट है तो ग्रामींण बाल विकास समिति संपर्क कर सकते हैं। पात्रता की सभी प्रक्रिया बाल कल्याण समिति की ओर से पूरी की जाएगी। - शुभ्रा सक्सेना, डीएम