ट्रेन के इंतजार में समय काटते लोग।
- फोटो : ब्यूरो
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित बरहन स्टेशन पर मालगाड़ी का पहिया उतरने का असर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। ओवर ट्रैफिकिंग के चलते केएम पैसेंजर और कोलकता-आनंद विहार ट्रेन बुधवार को रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि मंगलवार तड़के करीब 5.30 बजे टुंडला से करीब 12 किलोमीटर पहले बरहन स्टेशन पर मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया। इसके चलते पूरे दिन दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहीं।
दिल्ली से चलने वाली शताब्दी, नीलांचल, जम्मूतवी, संपर्क क्रांति और नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस को जंक्शन स्टेशन पर रोककर डेढ़ घंटे बाद रूट डायवर्ट कर बाया हापुड़, मुरादाबाद होते हुए निकाला गया। इसका असर दूसरे दिन भी दिखाई दिया।
मुरादाबाद डिवीजन के अंतर्गत खुर्जा हापुड़ ट्रैक पर ट्रेनों का लोड बढ़ने के कारण बुधवार कोलकाता-आनंदविहार एक्सप्रेस और खुर्जा-मेरठ पैसेंजर रद्द कर दी गई। केएम पैसेंजर के लिए जंक्शन पहुंचे यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि बरहन स्टेशन पर मालगाड़ी का पहिया उतरने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था। हांलाकि, रात नौ बजे तक समस्या को दूर कर लिया गया। रूट डायवर्जन के चलते ट्रैक पर ट्रेनों का लोड बढ़ गया। इसके चलते दो ट्रेनों को रद्द किया गया