फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो की मौत

Wed, 28 Sep 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में बुखार से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। सिकंदराबाद में कांग्र्रेस नेता के बेटे की बुखार से मौत हो गई तो स्याना में साइकिल मिस्त्री ने बुखार से दम तोड़ दिया। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 110 हो गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला महामंत्री शकील अहमद ने बताया कि उनके बेटे जीशान (26) को पिछले 10-12 दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार की शाम अचानक जीशान की हालत बिगड़ गई। वह जीशान को उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दादरी में जीशान की मौत हो गई। जीशान ने सिकंदराबाद से ग्रेजुएशन किया था।

फिलहाल वह अलीगढ़ में रहकर काम कर रहा था। कांगेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शयोपाल सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव निजाम मलिक, अली मोहम्मद, अनवर हुसैन खुर्जा, मुनीर अकबर, सपा प्रत्याशी अब्दुल रब, नितिन भटनागर, राहत महमूद, डा. अनीस, इरशाद शमशेर, एजाजुद्दीन, हाजी इस्लामूद्दीन आदि ने शोकागुल परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


वहीं, स्याना के गांव चांदपुर पुठी गांव में बुखार के चलते साइकिल मिस्त्री बाबू की मौत हो गई। बाबू मिस्त्री को पिछले 5-6 दिन पहले बुखार आया था। जिसका उसने स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बुलंदशहर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सीएमओ साहब अंजान
दोनों मौतों की जानकारी नहीं है। मौके पर मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई जा रही है कि मौत का कारण क्या रहा है। गांव-गांव मेडिकल कैंप लगवाए जा रहे हैं। अलर्ट जारी कर दिया गया है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें