फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और ग्रामीणों की हालत बिगड़ी

Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
अनशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लड़ाना स्कूल में फर्जी नियुक्ति के विरोध में पिछले चार दिन से बीएसए कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों में से दो अनशनकारियों की हालत शुक्रवार रात हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद शनिवार दोपहर छुट्टी दी गई तो वे फिर से अनशन स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ख हड़ताल शुरू होने से अब तक कुल छह ग्रामीणों की हालत बिगड़ चुकी है लेकिन उनकी मांगों के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लड़ाना के ग्रामीण पिछले 11 दिन से बीएसए कार्यालय पर धरना और चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार की रात्रि संजय गुर्जर और बबली की तबियत बिगड़ गई।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें शनिवार छुट्टी दे दी गई। इससे पहले भूदेव, प्रदीप, कौशल और राजू की भी तबियत बिगड़ गई थी। उनका आरोप है कि स्कूल में एक सहायक अध्यापक की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन


वह नियुक्ति को रद्द करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उधर बीएसए वेदराम सहायक अध्यापक की नियुक्ति को पहले ही वैध करार दे चुके हैं। वहीं ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर डीएम के आदेश पर एसडीएम स्याना हरि शंकर स्कूल में पहुंचकर प्रबंधन समिति के मैनेजर और अध्यक्ष के बयान दर्ज कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नियुक्ति संबंधी दस्तावेज भी कब्जे में ले लिया है। ग्रामीण अब एसडीएम की जांच रिपोर्ट और डीएम के आदेश का अंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें