फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी सफर तय करने में लगे दो घंटे

Tue, 17 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में लगे भीषण जाम ने मंगलवार को लोगों की हालत बिगाड़ दी। स्याना अड्डे से कालाआम तक लगे जाम से लोगों को दो किमी का सफर तय करने में दो घंटे लगे। कड़ाके की धूप में जाम में फंसे कारों और दो पहिया सवारों के हाल बेहाल हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे से एक बजे तक स्याना अड्डे से कालाआम तक मार्ग पूरी तरह से बंधक बना रहा। लोगों को दो किमी का सफर तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। शहर के मुख्य मार्ग पर लगे भीषण जाम के चलते अन्य मार्गों पर भी जाम के हालात बन गए।

सबसे बुरी स्थिति काली नदी रोड से लेकर डिप्टी गंज तक थी। यहां वाहनों ने रेंगना भी बंद कर दिया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार पुलिस को स्याना अड्डे से शहर में वाहनों का प्रवेश बंद करना पड़ा। वाहनों का रूट बाईपास के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें