फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत में पानी छोड़ने पर भिड़े एक परिवार के दो पक्ष

विज्ञापन
पहासू के सोही गांव में हुए विवाद के बाद घायल रमी सिंह। संवाद
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के सोही गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। मामले में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गांव निवासी रमी सिंह ने बताया कि उनका और उनके चाचा धर्मपाल का खेत बराबर में है। आरोप है कि चाचा धर्मपाल सिंह के खेत में पानी भर गया था। उन्होंने अपने खेत का पानी रमी सिंह के खेत में छोड़ दिया। इसका उन्होंने विरोध किया।

इसी बात पर धर्मपाल सिंह व परिवार के अन्य लोग नाराज हो गए। बृहस्पतिवार सुबह जब रमी अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी चाचा व उनके बेटे ने गाली गलौज करते हुए और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए पीड़ित के बेटों से भी मारपीट की। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें रमी सिंह और दूसरे पक्ष से उनके चाचा धर्मपाल, रविंद्र, हरेंद्र, अरुण घायल हो गए। पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी एक पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रह है। दोनों तरफ के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहासू के सोही गांव में हुए विवाद के बाद घायल रमी सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें