फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो ट्रकों की टक्कर से एक चालक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
खुर्जा के लालपुरचितोला गांव के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हुकुम सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर लालपुर चितौला गांव के पास ट्रक के पंचर टायर को बदलने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। इसमें चालक की मौत हो गई और दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


मेरठ जनपद के मवाना गांव निवासी जयवीर ने बताया कि उनके छोटे भाई हुकुम सिंह (28) नोएडा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक थे। कंपनी की ओर से ट्रक में टावर का माल लोड कराने के बाद हुकुम सिंह को अलीगढ़ के लिए भेजा गया था। बुधवार रात को जब हुकुम सिंह खुर्जा में एनएच-34 पर लालपुर चितौला गांव के पास पहुंचे तो उनके टायर में पंचर हो गया।

इसके बाद हुकुम सिंह ट्रक का टायर बदलने लगे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें हुकुम सिंह और दूसरा ट्रक चालक नीलेश निवासी गांव कमालपुर जनपद एटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया और नीलेश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर परिजन बुलंदशहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक हुकुम सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें