फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रिफाइंड से तैयार किया जा रहा ढाई क्विंटल पनीर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के डांबर गांव में बृहस्पतिवार को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को इस दौरान दो डेयरियों पर रिफाइंड से तैयार किया जा रहा ढाई क्विंटल पनीर मिला। टीम ने मौके पर मिली दस क्विंटल मिलावटी क्रीम को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिलावट पनीर व दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसी के आधार पर टीम ने अंबे और युग डेयरी पर छापेमारी की। यहां पर देखा गया कि रिफाइंड से पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से मिलावटी पनीर, रिफाइंड के टीन, ड्रम, क्रीम और अन्य उत्पाद मिले।

सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा मौके पर ही दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानों पर मिला दस क्विंटल क्रीम और ढाई क्विंटल पनीर को नष्ट कराया। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। इस दौरान विभाग से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, मनोज कुमार, अमित गौतम मौजूद रहे। सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते सभी जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त दोनों डेयरी की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें