एफसीआई कर्मियों की मनमानी पर ट्रक चालकों का गुस्सा मंगलवार को फूट गया। सुबह से गोदाम के बाहर भूखे-प्यासे खड़े चालकों और हेल्परों ने जमकर हंगामा किया। चालकों ने कर्मियों पर अवैध वसूली न होने के कारण मनमानी का आरोप लगाया। वहीं, अफसरों ने नेटवर्किंग की समस्या का कारण बताते हुए परेशानी बताई।
नगर के चांदपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर बुधवार को ट्रक चालकों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि वह मंगलवार से गोदाम के बाहर खड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
ट्रक चालकों ने एफसीआई कर्मियों पर अवैध वसूली न होने पर मनमानी करने का आरोप लगाया। ट्रक चालकों का आरोप है कि वह पिछले दो दिन से गोदाम के बाहर खड़े हुए हैं। ट्रक चालकों का कहना है कि खराब मौसम के बावजूद गेहूं भंडारण नहीं किया जा रहा है।
वहीं, अफसरों का कहना है कि नेटवर्किंग समस्या के कारण गेहूं भंडारण में समस्या आ रही है। जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र का कहना है कि नेटवर्किंग की समस्या के कारण गेहूं भंडारण में समस्या हो रही है। जल्द ही गेहूं भंडारण शुरू कर दिया जाएगा।