फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले पुलिसकर्मी, बिफरे कप्तान

Thu, 04 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चार्ज लेने के बाद बुधवार सुबह अचानक निरीक्षण पर पहुंचे एसएसपी अपने दफ्तर में अफसरों  और पुलिसकर्मी की गैरमौजूदगी और गंदगी, टूटे फर्नीचर देखकर बिफर पड़े। आंकिक शाखा के प्रभारी और सीओ सिटी गायब मिलीं।

विशेष जांच प्रकोष्ठ में कुछ पुलिसकर्मी चप्पलों में मिले तो कुछ की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं थी। एसएसपी ने दो दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी दी। इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होकर अपनी प्राथमिकताएं जाहिर कीं।
विज्ञापन


2009 बैच के आईपीएस मुनीराज जी. ने मंगलवार दोपहर पहासू थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद घटनास्थल पर चार्ज लिया था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कार्यालय पहुंचे। अपने दफ्तर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी सिटी भी थे। रिट सेल और शिकायत प्रकोष्ठ में पुलिसकर्मी गायब मिले।

आंकिक दफ्तर में प्रभारी की कुर्सी खाली मिली। इसके बाद वह विशेष जांच प्रकोष्ठ पहुंचे, जहां पुलिसकर्मी जूतों के बजाय चप्पलों में मिले। उनमें से कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के पास नेम प्लेट नहीं थी।

टूटे फर्नीचर पर एसएसपी बिफरे तो जनता के बैठने के लिए टूटी पड़ी लोहे की कुर्सी को एसएसपी की नजरों से छिपाने के लिए पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। एसएसपी ने टूटे हुए फर्नीचर और गंदगी को साफ करने के लिए दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी एलआईयू दफ्तर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ सिटी दफ्तर में नहीं मिलीं और पासपोर्ट कार्यालय में पुलिसकर्मियों को दफ्तर को साफ    रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में कानून का राज कायम रखा जाएगा।

अपराधियों को जेल डाला जाएगा। साथ ही सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें