फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कर्ज से परेशान ईंट भट्ठा संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
अनूपशहर में आत्महत्या करने वाले मृतक दिनेश कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
अनूपशहर। गांव मऊ मे कर्ज से परेशान ईंट भट्ठा संचालक दिनेश कुमार (25) ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। भट्ठे से कुछ दूरी पर ही उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट आधा कंप्यूटर से टाइप किया गया है और आधा हस्तलिखित है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दिनेश ने करीब दो साल पहले गांव के ही निकट ईंट भट्ठा शुरू किया था। वह कुछ दिन से परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह ट्यूबवेल पर पानी लगा रहे गांव निवासी एक युवक ने पेड़ पर शव लटके होने जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम को दिनेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने पर जान देने की बात लिखी है। कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया है।
सुसाइड नोट में दिनेश ने लिखा है कि उसके पास ब्याज पर कुछ लोगों की ईंटों की रकम जमा है। जिसके एवज में वह ईंट दे रहा है। इसके बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। उसे हत्या और भट्ठे से उठाने की धमकी दी जा रही है। किसी कारणवश काम ठीक से नहीं चल पा रहा है। भट्ठे के सभी साझीदारों ने साथ छोड़ दिया है। तूरी वालों का कर्ज बकाया है। वो भी परेशान कर रहे हैं। तूरी का और ईंटों कर्ज मैंने और मेरे साझीदारों ने लिया था लेकिन सिर्फ मुझे ही परेशान किया जा रहा है। ईंट वाले और तूरी वाले मेरे भाइयों को भी फोन करके परेशान करते हैं। न तो मेरे परिवार में कोई समस्या है और ना ही किसी से कोई लड़ाई है। मेरी पत्नी, भाइयों और बहनों का कोई दोष नहीं है। दिनेश ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। उन पर भट्ठे से ईंट की निकासी रोकने और उलटा-सीधा बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



युवक के फांसी लगाने का मामला संज्ञान में आया है। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें