फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 85 लाख से सुधरेगी डीएवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएवी फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए अब दोबारा एस्टीमेट तैयार किया गया है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने करीब 85 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति के बाद फ्लाईओवर पर नियमानुसार वाहनों का संचालन होगा और सर्विस रोड को भी चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएवी तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। निर्माण के बाद फ्लाईओवर से वाहनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन लोगों की परेशानी और हादसे की संख्या बढ़ गई। फ्लाईओवर निर्माण के लिए इंजीनियरों ने ऐसी डिजाइन तैयार की, जिससे फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन नियमानुसार नहीं हुआ और इस दौरान प्रतिवर्ष औसतन 150 हादसे प्रतिवर्ष हुए। समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने कदम उठाया और 45 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया, लेकिन बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से धनराशि देने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए। जिसके चलते समस्या से शासन को अवगत कराया गया। शासन के निर्देश पर अब विभाग की ओर से सर्विस रोड के चौड़ीकरण के साथ फ्लाईओवर पर नियमानुसार वाहनों का संचालन कराए जाने को लेकर 85 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। अब शासन की स्वीकृति के बाद इस एस्टीमेट पर कार्य किया जाएगा। बताते चलें कि ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजमेंट की टीम ने फ्लाईओवर का सर्वे किया था, जिसके बाद ट्रेफिक संचालन के लिए ड्राइंग तैयार की गई थी।



विपरीत दिशा से चलते हैं बाईपास जाने वाले वाहन

अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद, नोएडा से शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, स्याना की ओर जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा में चलाया जाता है। साथ ही बदायूं, बरेली, नरौरा, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, स्याना से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, खुर्जा, अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन भी विपरीत दिशा में ही चलते हैं। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। फ्लाईओवर के एक ओर ही वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते जाम की भी समस्या रहती है।
विज्ञापन






फ्लाईओवर पर नियमानुसार ट्रेफिक संचालन के लिए 85 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर इसके लिए काम शुरू कराया जाएगा। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें