कोहरे ने रेलवे की तकनीक को बंधक बना रखा है। इसके चलते रेल यात्रियों का सफर दुश्वार हो गया है। रविवार को रेलवे प्रबंधन ने कालका एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। वहीं, कल यानि रविवार को आने वाली लिच्छवी, संगम और फरक्का आज सोमवार को पहुंचेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रेंग रही हैं।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर हावड़ा से कालका जाने वाली कालका एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी। वहीं, रविवार यानि कल आने वाली संगम 28 घंटे, लिच्छवी 27 घंटे और फरक्का 26 घंटे देरी से चलने के कारण आज यानि सोमवार को आएंगी। इसके अलावा कालिंदी 16 घंटे, ऊंचाहार 18 घंटे, गोमती 13 घंटे, डिब्रूगढ़ 17 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान हैं। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं।