फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के एकमात्र एटीएम में कैश, लगी कतार

Sun, 11 Dec 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के सिर्फ स्टेट बैंक के एक एटीएम को छोड़कर सभी बैंकों के एटीएम कैशलैश हो गए। सभी एटीएम के बाहर नो कैश के टैग लगे मिले।  सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ही सिर्फ कैश मौजूद था। एक ही एटीएम में कैश होने के कारण लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग पैसा निकालने के लिए घंटों लाइन में लगे हुए थे।

दोपहर बाद तक इस एटीएम में भी कैश खत्म हो गया। जिसके बाद लोगों को पैसे निकालने के लाले पड़ गए। एलबीएम सतपाल मेहता ने बताया कि ऊपर से ही कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण एटीएम में पैसा नहीं है। इसके कारण एटीएम में कैश नहीं था। कमोवेश यही हाल स्याना समेत अन्य तहसीलों में भी रहा।
विज्ञापन


बैंकों की तीन दिन की लगातार छुुटटी के चलते नगर के एटीएम कैश लैस रहे। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी करना पड़ रहा है। लोग मंगलवार को बैंक खुलने के इंतजार में हैं। बैंक में कैश उपलब्ध रहने को भी लेकर संशय में हैं। शनिवार-रविवार को बैंक बंद रहने के चलते ज्यादातर लोगों ने एटीएम से ही कैश निकाला था।
विज्ञापन


ऐसे में ज्यादातर एटीएम में कैश खत्म हो गया। लोग कैश के लिए रविवार को शहरभ    में भटकते नजर आए। अब मंगलवार दोपहर तक कैश लोड किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें