बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीएड में अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए 25 अक्तूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट ccsuadmission.aimserp.co.in/collge पर पंजीकरण करना होगा। 31 अक्तूबर को कॉलेजों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। नौ नवंबर को दाखिले किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन कॉलेजों में सीटें खाली रहेंगी, वह सामान्य कोटे से सीटें भर सकेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि बीएड में अल्पसंख्यक कोटे के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संवाद