फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज गर्जना के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पिछले पांच दिन से लगातार बारिश जारी है। इससे जहां रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लगातार बारिश होने से जलभराव भी परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, अब तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार को तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिन में भी बारिश हुई। ऐसे में अधिकतम तापमान कम होकर 30 और न्यूनतम 24 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता 92 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि पिछले पांच दिन में जिले में 135 एमएम बारिश हो चुकी है। अब मौसम के और खराब होने का अलर्ट जारी होने से अभी और बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को लगातार बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 26 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रहने की संभावना है। दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि यह बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए वरदान है। जबकि अभी और बारिश होने पर दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन

सड़क पर गिरा शीशम का पेड़
स्याना। गांव वैराफिरोजपुर मार्ग पर अचानक शीशम का भारी भरकम पेड़ गिरने से मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बुधवार की सुबह आम के बाग में खड़ा शीशम का एक भारी भरकम पेड़ अचानक मार्ग पर आकर गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में आने से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। जबकि कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहगीरों की मदद से पेड़ को मार्ग से हटवाया। जिसके बाद सुचारू रूप से मार्ग पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें