फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, चार लोग घायल; पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Thu, 01 Aug 2024 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

खुर्जा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव खबरा में बृहस्पतिवार सुबह को पुरानी रंजिश में दो पक्ष के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए और लाठी डंडा से हमला किया। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


खबरा गांव निवासी योगेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पक्ष के कुछ लोग डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। इसी के चलते सभी लोग मंदिर पर जमा हो गए थे। वहीं, गांव में रहने वाले एक परिवार से उनके परिवार की रंजिश चल रही थी, जिससे परिवार के लोगों का झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी। योगेश ने बीच-बचाव करना शुरू किया, तभी दोनों के पक्षों के बीच ईंट-पत्थर फेंकने शुरू हो गए और लोगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए। 

आरोप है कि दूसरे पक्ष में फायरिंग भी की थी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं, झगड़े की सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया। झगड़े में उनके पक्ष से योगेश, सुमित व ऊषा घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष से राहुल घायल हो गया।  सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें