खुर्जा देहात के अगौरा गांव में दुकान में हुई चोरी के बाद टूटी पड़ी दीवार। स्रोत- जागरूक पाठक
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के अगौरा गांव के बाहर तीन दुकानों में कूमल लगाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामना चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मलगौसा निवासी मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि अगौरा गांव के पास मार्केट में उनकी परचून की दुकान है, जहां पर शुक्रवार सुबह वह गए तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं दुकान की दीवार टूटी हुई थी। दुकान में से इन्वर्टर, बैटरी, गल्ले में रखे छह हजार रुपये नकदी और परचून का सामान गायब था।
यही स्थिति पड़ोस की वेल्डिंग की दुकान में थी। दुकानदार सदाकत और असलम की दुकानों में से वेल्डिंग मशीन, ओल्टीनेटर और अन्य सामान समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। सदाकद ने बताया कि एक साल के अंदर मेरी वेल्डिंग की दुकान में कूमल लगाकर तीन बार चोरी हो चुकी है। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।