फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी कार्यालय के बाहर खड़ी बुलेट पहुंची खुर्जा, अन्य वाहन भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी कार्यालय के बाहर खड़ी बुलेट पहुंची खुर्जा, अन्य वाहन भी गायब
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसओजी के जवान जिन चोरी के वाहनों पर सरेराह घूम रहे थे, उन वाहनों को एसओजी कार्यालय से इधर-उधर कर दिया गया है। चोरी की बरामद बुलेट को भी खुर्जा कोतवाली भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण में एसएसपी ने जांच बैठा दी है। कि जो भी चोरी व बरामद वाहनों के चलाने के मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन स्थित एअसोजी कार्यालय में चोरी व अन्य वारदातों से बरामद विभिन्न वाहन थानों में दाखिल नहीं किए गए। एसओजी के जवान उन्हें अपने निजी व सरकारी इस्तेमाल में ले रहे थे। अमर उजाला में रविवार के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने तत्काल मामले में जांच बैठा दी। जांच में नाम सामने आने के डर से एसओजी कार्यालय के बाहर खड़े बरामद व चोरी के वाहनों को वहां से हटा दिया गया है। चोरी की बुलेट जो शनिवार तक एसओजी के जवान चला रहे थे, वह अब खुर्जा कोतवाली पहुंचा दी गई है। जिससे कि कार्यालय पर जांच के दौरान वह अधिकारियों की नजर में न आ सके।
विज्ञापन

29 बाइकें पकड़ी, 26 जीडी में चढ़ाईं
नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से बाइक चोरी करके एक गैंग सोशल साइट पर बाइकों को नंबर बदलकर बेच देता था। करीब डेढ़ साल पहले थाना कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी पुलिस ने गैंग को पकड़ा था। उनसे 29 बाइक बरामद की थी। उसमें से तीन बाइकों को व्यक्तिगत कार्य में प्रयोग लाने के लिए जीडी में नहीं चढ़ाया। उनमें से एक बाइक चोरी भी हो चुकी है।
कई थानों में भी चल रहे ऐसे वाहन
एसओजी के अलावा कई थानों में तैनात पुलिसकर्मी भी चोरी व विभिन्न वारदातों में बरामद उन वाहनों को चला रहे हैं, जिन्हें दाखिल नहीं किया जाता है। मामला हाईलाइट होने के बाद से इन पुलिसकर्मियों ने अपने इन वाहनों को थानों पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामलों की भी पड़ताल कराई जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें