एचएडी पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं में जमकर लात-घूसे चले। हंगामे के कारण अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से जीआरपी को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शनिवार सुबह हाथरस-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में अलीगढ़ से एक महिला अपने परिवार के साथ ट्रेन में बैठी थी। सोमना स्टेशन से एक दूसरी महिला अपने पति के साथ ट्रेन में चढ़ी।
बताया जा रहा है कि पहले से ट्रेन में बैठी महिला ने सीट पर अपना छोटा बेटा बैठा रखा था।
ट्रेन में चढ़ी दूसरी महिला ने जब बच्चे को हटाकर सीट खाली करने की बात कही तो दोनों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों महिलाएं और उनके पतियों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना से ट्रेन में हंगामा शुरू हो गया। इससे अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही जीआरपी भी पहुंच गई। जीआरपी ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया।