फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी प्लाईवुड कारोबारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने ही प्लाईवुड कारोबारी की हत्या की थी। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी कहानी बताई है। कहा कि जफर अहमद उनके प्यार में बाधा बन रहा था। इसलिए मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव गंगेरुआ निवासी जफर अहमद उर्फ गुड्डू की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई कमर अहमद उर्फ बब्बल ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक जफर अहमद के पिता नसीम अहमद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा जफर अहमद सीएनजी व एलपीजी किट का काम करता था। साथ ही कैलाशपुरी निवासी संदीप के साथ करीब छह साल से दोस्ती थी और दोनों साथ में प्लाईवुड का कारोबार करते थे। इसके चलते संदीप का उसके घर भी आना जाना था। आरोप लगाया कि कई बार जफर अहमद ने संदीप को घर आने से मना किया था, लेकिन इसके बाद भी आरोपी चोरी-छिपे उसके घर आता था। बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे आरोपी संदीप का उसके छोटे बेटे कमर अहमद के पास फोन आया कि क्या उसके पिता संदीप जफर अहमद के घर पर हैं। जिस पर उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद फिर से आरोपी के बेटे ने फोन किया और पूछा कि क्या जफर अहमद की तबियत खराब है। इस पर भी उन्होंने जानकारी से इन्कार कर दिया। बाद में जफर अहमद की पत्नी आयशा का फोन कमर अहमद के पास आया और कहा कि उनके भाई की तबियत खराब है। जब कमर अहमद मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा जफर अहमद मृत पड़ा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संदीप के साथ मृतक जफर अहमद की पत्नी आयशा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जफर अहमद इसमें बाधा बन रहा था। इसलिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
वर्जन...
प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें