फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सीढ़ियां डूबीं

विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा का बढा जलस्तर घाट की सीढि़यों तक पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/नरौरा। गंगा का जलस्तर करीब एक फीट बढ़ गया। ऐसे में घाटों की सीढि़यां पानी में डूब गईं। नरौरा में गंगा बैराज पर जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं बिजनौर बैराज से सोमवार सुबह फिर 1.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए लेखपालों को अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार ने बताया कि जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है। अनूपशहर का गंगा प्लेटफॉर्म पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। तहसील प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। वहीं नरौरा बैराज के जललेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 150798 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि रविवार को बैराज नदी की डाउन स्ट्रीम में 134584 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अभी जलस्तर में वृद्धि के संकेत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी लगातार भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें