फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चना, मटर व मसूर के बीज की मिनी किट का होगा निशुल्क वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क बीज दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि रबी 2025-26 में दलहनी फसलें चना, मटर एवं मसूर बीज के मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक किसान को कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि एक से बुकिंग शुरू होगी जो 25 सितंबर तक चलेगी। जिले में लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें