फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घंटे घटता-बढ़ता रहा मतदान का प्रतिशत

Sun, 12 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तापमान के साथ मतदाता बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ता गया। शुरुआती दो घंटों में 2561 मतदाता बूथों पर 12.15 फीसदी वोट डाले गए। वोटिंग ग्राफ का सिलसिला हर घंटे बढ़ता गया और शाम पांच बजे मतदान का ग्राफ 63.94 पहुंच गया।

शनिवार सुबह 07 से 09 बजे तक सिकंदराबाद में 16 प्रतिशत मतदान हुआ जो तीन बजे बढ़कर 54 प्रतिशत पहुंच गया। अंतिम दो घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़ा जरूर लेकिन शुरूआती घंटों की तुलना में बेहद कम। सिकंदराबाद में पांच बजे तक 64.07 फीसदी वोट पड़े। सदर सीट पर नौ बजे तक 14.50 प्रतिशत, स्याना में 9.61 प्रतिशत, अनूपशहर में 13 प्रतिशत, डिबाई में 8.50 प्रतिशत, शिकारपुर में 13 और खुर्जा में 10.33 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


कुल मिलाकर सातों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 12.15 फीसदी वोट पड़े। 11 बजे तक 24.64 प्रतिशत, एक बजे तक 41.07 प्रतिशत, तीन बजे तक 54.51 प्रतिशत और पांच बजे तक 63.94 प्रतिशत वोट डाले गए। सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक हर घंटा करीब सात प्रतिशत मतदान बढ़ा।

अंतिम दो घंटाें में मतदान की रफ्तार धीमी रही। तीन से पांच बजे तक 10 प्रतिशत मतदान बढ़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया मौसम ठीक होने के कारण मतदाता बूथों तक पहुंचे और लोकतंत्र के महापर्व में योगदान दिया।

घूंघट की ओट में डाले वोट, कर्मी बने मददगार
 विधानसभा चुनाव में घूंघट की ओट में वोट डालने वाली महिलाओं की बूथों पर कतार लगी रही। मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर सुबह से शाम तक वोटों की बारिश होती रही। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने महिला मतदाताओं की मदद के लिए सहायक बूथ बनवाए थे। असिस्टेंट बूथ पर चुनाव कर्मचारियों ने वोटर की उलझन का हर मुमकिन समाधान किया।

नगर में ऊपरकोट, कसाईवाड़ा, फैसलाबाद, इस्लामाबाद, नरसलघाट, सिकंदराबाद में मोहल्ला अंसारियान, काजीवाड़ा, गद्दीवाड़ा में पर्दानशी बूथ बनाए गए थे। मुस्लिम बाहुल्य गांव चंदेरू, सांखनी, जलीलपुर, अलीपुर-गिझोरी, दरियापुर, कमालपुर, अकबरपुर, ताजपुर, मिट्ठेपुर और भाईपुरा आदि गांवों में पर्दानशी महिला वोटरों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


ऐसे हर एक बूथ पर असिस्टेंट बूथ भी बनाया गया। असिस्टेंट बूथ पर महिला मतदाताओं की मुश्किल को आसान किया गया।

मायके आकर वोट डालने   का दिखा क्रेज
 मायके आकर महिलाओं में वोट डालने का क्रेेज इसबार देखा गया। बीबीनगर निवासी महिला शनिवार को वोट देने को पति के साथ मायके पहुंची थीं। बीबीनगर निवासी लवी गोयल की शादी 29 जनवरी को हुई है। लवी अपना वोट देने शनिवार सुबह अपने पति के साथ बीबीनगर पहुंच गई। लवी ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। वह केवल अपनी वोट डालने के लिए अपने मायके आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें