फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिसकर्मी बोला, पांच हजार में आरोपी को उठाकर पीटूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाने में तैनात पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उधार के रुपये वसूलने के लिए युवक द्वारा पुलिसकर्मी को पांच हजार रुपये रिश्वत दी जा रही है। जिस पर आरोपी पुलिसकर्मी युवक का पता पूछ रहा है और उठाकर पीटने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में रामघाट थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी एक व्यक्ति से रुपयों को लेकर बातचीत कर रहा है। थाने में तैनात चालक अमजद खान को युवक एक अन्य व्यक्ति को उठाने के लिए पांच हजार रुपये देने की बात कर रहा है। युवक कह रहा है कि उसने आरोपी युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे लेकिन वह रुपये वापस नहीं कर रहा है। अमजद खान के खाते में ऑनलाइन रुपये भेजने के भी कुछ स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें