फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बार की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
डिस्टि्रक्ट बार एससोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल अति​थि व पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। बार अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश सरकार में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया गया। अध्यक्षता जिला जज संजय कुमार प्रथम ने की। जिला जज ने अध्यक्ष और महासचिव को शपथ दिलाई। समारोह में मौजूद अन्य जज, अधिकारियों ने अन्य पदाधिकारियों और सदस्य को शपथ दिलाई।
महासचिव धमेंद्र सिंह खालौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय भगवान सिंह, उपाध्यक्ष सीमा साई, राजीव यादव, तमकीन अहमद, ईश्वर प्रताप सिंह चौहान ने शपथ ली। इनके साथ ही कोषाध्यक्ष कविता रानी गुप्ता, सहसचिव पुलकित गुप्ता, ब्रजमोहन, सोनाली सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार जौहरी, ऊषा रानी, रामेंद्र कुमार, प्रवेश रानी, महेश कुमार ने भी शपथ ली। इनके अलावा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य देवकी नंदन, तरुण कुमार, नीलम, गोपाल महेश्वरी, नवीन गिरी, शशिबाला ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने व नवीन कार्यकारिणी ने मंत्री से अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने और कोर्ट में 500 नए चैंबर का निर्माण कराने की मांग की। शपथ ग्रहण में अधिवक्ताओं को टोल फ्री सुविधा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री ने अधिवक्ताओं की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

समारोह में डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अलावा जिला बार के अधिवक्ता के अलावा अन्य बार के अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें