फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बारिश में ढही मस्जिद की दीवार, दो की मौत; चार घायल, टेंट लगाकर रह रहा था परिवार

Thu, 09 Jul 2026 06:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित मुंडाखेड़ा गांव में लगातार बारिश के चलते मस्जिद की दीवार गिर गई। दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहे परिवार के लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में लगातार बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ। मस्जिद की दीवार भरभराकर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय एक परिवार मस्जिद की दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था।

विज्ञापन


इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को नाजुक हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें