फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 04 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से बाइक द्वारा खुर्जा में ननिहाल आ रहे युवक की बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि कार सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत की सूचना परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

  आजाद नगर दिल्ली निवासी आदर्श(20) पुत्र अजय शनिवार सुबह पैशनप्रो बाइक से खुर्जा में अपनी ननिहाल जा रहा था। वहीं सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव प्राणगढ़ निवासी प्रेमचंद पुत्र किशनलाल अपने पुत्र गौरव के साथ कार से बहन को चोला चौराहे पर छोड़कर गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे गांव शाहपुर के पास उनकी आइटेन कार और आदर्श की बाइक में भिड़ंत हो गई।

टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गौरव और आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आदर्श की मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल गौरव को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही आदर्श के परिवार में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें